हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने प्रदेश कार्यकारिणी में पूरी तरह बदलाव के तीन महीने बाद इसमें नये सदस्यों को शामिल किया है। सोमवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने 20 जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी में नौ उपाध्यक्षों, तीन महासचिवों, सात सचिवों, राज्य भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्षों, मीडिया प्रभारी और दस प्रवक्ताओं की नियुक्ति की थी।

अध्यक्ष राजीव बिंदल ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कुछ असंतुष्ट नेताओं को साधने के लिए अब 28 वरिष्ठ विशेष आमंत्रितों और 35 विशेष आमंत्रितों की भी घोषणा की है।