युवाओं को खेल क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए हिमाचल सरकार का विशेष कदम

हिमाचल प्रदेश के युवाओं को खेल क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए हिमाचल सरकार विशेष कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को प्रदेश भर के स्पोर्ट्स संघों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि, जल्द ही हिमाचल सरकार द्वारा रूरल ओलंपियाड करवाया जाएगा। वहीं, राज्य खेल मंत्री ने कहा कि, सरकार एक नई स्कीम ला रही है। यह स्कीम -एक खेल प्रोजेक्ट- अपनों के नाम’ होगी इस स्कीम का मूल उद्देश्य गांवों में खेल को बढ़ावा देना है।