Himachal Election 2022 Live : हिमाचल में मतदान हुए संपन्न, जानिए कितने प्रतिशत हुआ मतदान…

Himachal Pradesh Elections

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 8:00 से शुरू हो गया है। यहां शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। हिमाचल की 14वीं विधानसभा के लिए चुनाव में 55 लाख से अधिक मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Himachal Election 2022 Polling Live Updates : मतदान से जुड़ी हर अपडेट पढ़ें :

वहीं हिमाचल में दोपहर 3 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

– दोपहर 1 बजे तक 37.19 फीसदी मतदान हुआ।

– हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98% मतदान हुआ।

– कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में मतदान किया।

– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान केंद्र संख्या-53 में मतदान किया।

– कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए सैनिक रेस्ट हाउस लॉन्गवुड, शिमला मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

– हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान हुआ।

– हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने समीरपुर में मतदान किया।

– कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया।

– हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे और पार्टी विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वोट डालने से पहले शिमला के शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

– शिमला में मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला पर हिमाचल के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मतदान किया।

– सीएम जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया।

– वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सब अपने और अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं और हालातों को बदलने, हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

– हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए।

– हिमाचल के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे सभी आज मतदान करेंगे और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में भाग लेने का अनुरोध किया।

– आज मतदान है और मैं सभी मतदाताओं से ये कहना चाहता हूं कि आप मतदान करने जरूर जाइए ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूती दे सकें : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

आपको बता दें कि चुनाव मैदान में मौजूद प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपी प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।