Himachal Cabinet: CM सुक्खू के मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, पढ़िए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कैबिनेट सदस्यों के बीच बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया है। बताए आपको राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीती रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, कार्मिक विभाग अपने पास रखा है, इसके साथ ही जो विभाग किसी आवंटित नहीं हुए वो भी मुख्यमंत्री ही देखेंगे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति विभाग, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताए आपको कर्नल धनीराम शांडिल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री होंगे। उनके पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार विभाग भी रहेगा। चंद्र कुमार कृषि व पशुपालन विभाग के मंत्री होंगे। हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री होंगे। वह संसदीय मामले व आयुष विभाग भी देखेंगे। जगत सिंह नेगी राजस्व के साथ बागवानी व जनजातीय विकास विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री होंगे जबकि अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग का मंत्री बनाया गया है। विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री का जिम्मा संभालेंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से देर रात मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करने से संबंधित अधिसूचना जारी की गई।