हिमाचल विस स्पीकर होंगे कुलदीप पठानिया:चुनाव आज…

हिमाचल के चंबा जिले की भटियात सीट से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे। सुक्खू सरकार उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने जा रही है। कुलदीप पठानिया ने बुधवार को विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा को स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन पत्र सौंपा है। स्पीकर के लिए उनका सिंगल नामांकन है। जाहिर है कि उनका स्पीकर बनना लगभग तय है। वैसे स्पीकर का चुनाव सदन में आज होना है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पठानिया विधिवत रूप से स्पीकर बनेंगे। इसके बाद विधानसभा की आगामी कार्यवाही भी वही आगे बढ़ाएंगे।
सुखविंदर सुक्खू ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कुलदीप पठानिया के नाम का समर्थन किया है। इसलिए पठानिया सांझा उम्मीदवार हो गए हैं।