Himachal विधानसभा चुनाव: सीएम जयराम ठाकुर का बयान- प्रदेश में फिर से बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को हिमाचल के चंबा में चुराह में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद फ‍िर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनाने का सपना साकार होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शनिवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। आज चुनाव प्रचार विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। हाल ही में जब मैं दिल्ली गया तो प्रधानमंत्री ने चंबा के लोगों के लिए आधे घंटे बाद की। पीएम मोदी को चंबा के लोगों की चिंता है।

सीएम कहा कि चंबा भौगोलिक दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि चुराह विधानसभा में हंस राज ने बहुत काम किए हैं, जिस कारण लोगों को लाभ मिला है।