HBSE ने जारी किया 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। इस बार 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। इस बार भी हर बार की तरह लड़कियों ने बाजी मारी और लड़कियों का पास प्रतिशत 87.11 फीसद रहा और 76.43 फीसदी लड़कें पास हुए। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर परिणाम देख सकते हैं।

वहीं, बोर्ड अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. वी.पी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके परिणाम जारी किया। बोर्ड अध्यक्ष व सचिव कृष्ण कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई भी दी।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी यादव ने जानकारी देते हुए बताा कि, बताया कि तीनों संकायों में प्रथम स्थान पर नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल कीसिवानी मंडी, भिवानी की नैंसी रही, जिसने 498 अंक प्राप्त किए।