हरियाणा के झज्जर का लड़का इंग्लैंड में Councilor का लड़ेगा चुनाव

इंग्लैंड की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी ने काउंसिल के चुनाव के लिए भारतीय मूल के रोहित अहलावत को चुना है। पार्टी ने उन्हें लोअर अर्ली शहर के हॉकडन वार्ड से काउंसलर का टिकट दिया है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री भी इसी पार्टी के नेता है।

बता दें कि, हरियाणा के झज्जर के धांधलान गांव में जन्मे रोहित अहलावत पढ़ाई के लिए 14 साल पहले लंदन गए थे पढ़ाई पूरी होने के बाद पहले नौकरी की फिर बिजनेस और अब 4 सालों से कंजर्वेटिव पार्टी में सक्रिय है।

वहीं, भारतवासियों से अपने लिए रोहित ने दुआएं मांगी हैं। बता दें कि, वो जाट समाज यूके के संस्थापक सदस्य हैं। इसी संस्था के तहत लंदन में हर साल हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।