आज हरियाणा जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव परिणाम किए जाएंगे घोषित

हरियाणा में पंचायत चुनाव के बाद आज सभी 22 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के परिणाम घोषित किये जाएंग। आपको बताए यहां 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। 22 नवंबर और 25 नवंबर को मतदान हुआ था।आधिकारिक जानकारी के मतुाबिक, वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी और नतीजे शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

वहीं हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर अधिकतम 14 -15 और न्यूनतम 10 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। इन पर मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक रहेंगे। पूरी मतगणना प्रक्रिया पर पुलिस व सामान्य पर्यवेक्षक पैनी नजर रख रहे हैं। इसके अलावा सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि निष्पक्ष चुनाव में प्रत्याशियों व आम जनता का विश्वास बना रहे।