बारिश को लेकर मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। वहीं, अभी तक प्रदेश में 1 जुलाई से अब तक 205.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
बता दें कि, मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों ( थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, कालका, बराडा, छछरौली, नारायणगढ़, कलायत, गुहला, पेहोवा, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, इंद्री, राडौर, नरवाना, टोहाना, रतिया, कैथल, नरवाना, टोहाना) में येलो अलर्ट और कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और अंबाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।