Haryana Lok Sabha Election Result 2024 : हरियाणा में बीजेपी को झटका, कांग्रेस ने की वापसी, जाने किस सीट से किसे मिली जीत

Haryana Lok Sabha Election Result 2024 : हरियाणा में बीजेपी को झटका, कांग्रेस ने की वापसी, जाने किस सीट से किसे मिली जीत

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है। तो वहीं, इंडिया गठबंधन भी उन्हें कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। एनडीए जहां 293 सीटों पर आगे चल रहा है। तो इंडिया गठबंधन 204 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि आने वाले कुछ समय में स्थिती और भी साफ हो जाएगी।

हरियाणा की बात करें तो 2019 लोकसभा चुनावों में सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी को काफी बड़ा झटका लगा है। तो कांग्रेस ने काफी अच्छी वापसी की है। कांग्रेस ने हरियाणा में पांच सीटों पर जीत हासिल की है। तो भाजपा भी इस बार पांच सीटों पर ही सिमट गई है।

जानें कहां से जीता कौना सा उम्मीदवार

अंबाला से कांग्रेस के वरुण चौधरी को जीत मिली है। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा की बंतो कटारिया रही हैं।

हिसार से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश ने जीत हासिल की है। जय प्रकाश को 570424 वोट मिले और वे 63381 वोटों से जीते। वहीं, भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला दूसरे नंबर पर रहे हैं।

रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा ने 3 लाख से भी ज्यादा वोटो से जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा के अरविंद शर्मा दूसरे नंबर पर रहे हैं।

सिरसा से कांग्रेस की शैलजा को जीत मिली है। शैलजा को 733823 वोट मिले। शैलजा ने 268497 वोटों से विजय हासिल की है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के धर्मवीर सिंह ने जीत हासिल की है।

सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को जीत मिली है। सतपाल ने 21816 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 548682 वोट मिले। वहीं, मोहन लाल बडोली दूसरे नंबर पर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र से हाल ही पार्टी में शामिल हुए भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल को जीत मिली है। वहीं, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ने कड़ी टक्कर दी लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे हैं।

करनाल से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जीत हासिल की है। उन्होंने दो लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

फरीदाबाद से भाजपा के कृष्ण पाल को जीत मिली है। उन्हें 788569 वोट मिले। उनकी जीत का मार्जिन 172914 वोट रहा

वहीं गुरुग्राम में कमल खिला है और भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने जीत हासिल की है।