हरियाणा : JJP महासचिव हरपाल कम्बोज ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जननायक जनता पार्टी (जजपा) की हरियाणा इकाई के महासचिव हरपाल कम्बोज ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कम्बोज ने अपना इस्तीफा जजपा अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को भेजा।

कम्बोज ने कहा कि उन्होंने ‘व्यक्तिगत कारणों’ से पार्टी छोड़ी है।

इससे पहले, कम्बोज जजपा की अंबाला इकाई के शहरी जिला अध्यक्ष थे और उन्होंने अंबाला शहर से जजपा के टिकट पर 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे।

जजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष निशान सिंह और पार्टी महासचिव कमलेश सैनी ने भी इस महीने की शुरुआत में पार्टी छोड़ दी थी।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। जजपा ने पहले ही पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द करने की बात कही है।