हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले हरियाणा में लव जिहाद पर बना कानून

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में लव जिहाद पर कानून बन चुका हैं व इसके नियम बनाए जा रहे हैं और इस बार विधानसभा में इसे पेश भी किया जाएगा। अनिल विज ने कहा कि हरकोका (हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) का केंद्र ने पूर्व में कुछ आब्जेक्शन लगाकर वापस भेजा था मगर इन आब्जेक्शन को सही कर अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

आपको बताए पंजाब में राकेट लांचर हमले के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम हमेशा अलर्ट पर रहते हैं और समय-समय पर अभियान भी चलाते हैं। वहीं राहुल गांधी को लेकर विज बोले की राहुल गांधी का हरियाणा में स्वागत। उनकी भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से जो करना है वह हरियाणा में किया जाएगा।