हरियाणा सरकार ने रोडवेज बसों में ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने का दिया आदेश

हरियाणा सरकार ने राज्य रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर दिया गया है।

बस यात्रियों ने राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।