हरियाणा: प्रदेश को पहला ADGP ट्रैफिक मिला, IPS हरदीप दून को दी गयी जिम्मेदारी

हरियाणा को अपना पहला ADGP ट्रैफिक IPS हरदीप दून के रूप में मिल गया है। गृहमंत्री अनिल विज की ओर से उन्हें राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए है। साथ ही दिल्ली की तर्ज पर 15 स्थायी ट्रैफिक रूल्स बनाने को कहा है। जिसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। हरियाणा पुलिस के द्वारा बनाए जाने वाले 15 ट्रैफिक रूल्स को कानून के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नियमों को सरकार को सौंप कर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले दिनों गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक की थी ओर अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। हरियाणा सरकार प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर बनाने पर भी विचार कर रही है। इसकी शुरुआत फिलहाल ट्रैफिक में व्यापक सुधार के लिए सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश में एडीजीपी ट्रैफिक का अलग पद बना दिया गया है। एडीजीपी का फोकस ट्रैफिक एरिया पर रहेगा। हरियाणा में प्रतिवर्ष 10 से 11 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन दुर्घटनाओं में करीब पांच हजार लोग मारे जाते हैं। सरकार की ओर से एडीजीपी ट्रैफिक को आदेश दिए गए हैं कि इन दुर्घटनाओं को आधा करने का लक्ष्य तय किया जाए। इसके लिए जो भी सुधार करने हैं, उन सुधारो पर जल्द से जल्द काम किया जाना चाहिए।