Haryana: रात में आई आंधी-बारिश से कई जगहों पर टूटे पेड़-बत्ती हुई गुल, इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा में देर रात कई जिलों में तेज आंधी के साथ आई बारिश ने मौसम को सुहावना तो बना दिया लेकिन कई स्थानों पर पेड़ टूटने के साथ-साथ बिजली गुल हो गई। वहीं, आज एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 जून तक बारिश और आंधी की गतिविधियां बनी रहेगी। अगर बात तापमान की करें तो अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई लेकिन यह सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे रहा।

बता दें कि, पश्चिमी विक्षोभ का असर देर रात को ही देखने को मिल गया, आंधी रात से ही कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं, IMD चंडीगढ़ ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिनमे फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, कैथल, करनाल,रोहतक,यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर शामिल है।