कांग्रेस ने 55 साल तक लोगों को झूठे लॉलीपॉप दिखाकर राज किया- नायाब सैनी

कांग्रेस ने 55 साल तक लोगों को झूठे लॉलीपॉप दिखाकर राज किया- नायाब सैनी

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रिय को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में 55 साल तक कांग्रेस ने लोगों को झूठे लॉलीपॉप दिखाकर राज किया। जनता की उम्मीदें पूरी करने में कांग्रेस नाकाम रही है। लेकिन जब अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। तो कांग्रेस कोई इसे दिक्कतें हो रही है।

कांग्रेस ने गरीबी नहीं गरीबों को हटाया

सैनी ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राज्य में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकला गया है। वही कांग्रेस राज की बात करें तो इन लोगों ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों को हटाने का काम किया था। कांग्रेस ने लोगों को लाइनों में खड़ा रखा। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस से विमुख हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ प्यार की दृष्टि से देख रही है। उन्हें तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लिए आतुर है।

कांग्रेस ने किए जनता से झूठे वादे

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिक्कत इसलिए है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए घर, गरीबों के जनधन खाता खुलवा दिए। अब गरीब लोग भी बैंकों में पहुंचने लगे हैं। फ्री इलाज के लिए ₹5 लाख तक का आयुषमान कार्ड बना दिया। इसके अलावा और भी बहुत विकास की योजनाएं शुरू की है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों से झूठे वादे किए हैं और अब जनता कांग्रेस की कार्यप्रणाली और विचारधारा को समझ चुकी है। यही बातें कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है और कांग्रेस बोखला चुकी है।

कांग्रेस नहीं करती महिला का सम्मान

मुख्यमंत्री नायाब सैनी सैनी ने कहा कि कांग्रेस को महिला सम्मान नहीं करते। इनका चरित्र सभी के सामने है। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनकों योजनाओं को शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया। आज बेटियां अभिभावकों पर बोझ नहीं है। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई। गरीब महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर दिए।