चिंतन शिविर में हरियाणा सीएम मनोहर लाल का संबोधन, कहा- प्रदेश में 29 से ज्यादा साइबर क्राइम थाने स्थापित किए

फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कई क्षेत्र NCR में होने की वजह से प्रदेश के सामने कई अलग चुनौतियां हैं।

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में साइबर डेस्क भी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 29 से ज्यादा साइबर क्राइम थाने स्थापित किए गए हैं और लोगों की साहयता के लिए 1930 नंबर पर हेल्पलाइन भी खोली गई है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए बैंक गतिविधियों को भी 24 घंटे सातों दिन सुचारू रूप से संचालित करना होगा, ताकि पैसे के गलत लेनदेन पर तुरंत रोक सगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि मॉर्डनाइजेशन ऑफ पुलिस फंड का भी हरियाणा सरकार सही सदुपयोग कर रही है। उन्होंने नशे की तस्करी का मुद्दा भी इस दौरान उठाया। उन्होंने कहा कि पड़ोस के राज्यों से आ रहा नशा एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए 33 महिला थाने किए स्थापित किए गए हैं और सब डिवीजन लेवल पर 239 सहायता केंद्र की स्थापना की गई है।