Haryana: CM मनोहर लाल ने मनसा देवी मंदिर में PM मोदी की दीर्घायु के लिए किया हवन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल हवन करते हुए

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एंव अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सीएम मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेताओं ने हवन भी किया। इस दौरान माता मनसा देवी मंदिर में महामृत्युंजय जाप भी किया गया। मनोहर लाल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के साथ में पंजाब में जो हुआ वह निंदनीय है। किसी भी सूरत में इसे नहीं स्वीकार किया जा सकता है।

उन्होंने पंजाब में वर्तमान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद ही वहां विधानसभा के चुनाव संपन्न कराए जाएं। नरेंद्र मोदी देश के अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने अनुच्छेद 370 और राम मंदिर जैसे मुद्दे बेहद शांतिपूर्वक हाल किए हैं। मैंने माता मनसा देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। हरियाणा भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा।