Haryana: यमुना नदी में नहाने गए युवको ने दूसरे गुट के लड़को को देख तेज बहाव में लगाई छलांग, 6 बचे पांच की तलाश जारी…

खबर हरियाणा से हैं, जहां बुढिया थाना के पास 5 युवक यमुना में डूब गए। हरियाणा के बुढिया थाना के पास से 5 युवकों के यमुना में डूबने की खबर सामने आई है, मामले में मिली अभी तक की जानकारी के अनुसार यमुना नदी के पास दो गुटों में झड़प हुई थी। जिसमें एक गुट के 11 युवकों ने यमुना में छलांग लगा ली है। यमुना नदी के तेज बहाव में बह रहे छह युवकों को बचा लिया गया है और 5 की तलाश जारी है।

यमुना नदी के तेज बहाव में बहे युवकों के बारे में प्रशासन को अंदेशा है कि पांच के पांच युवक यमुना नदी में डूब गए है । बता दें कि यह सभी युवक जगधरी के रहने वाले थे और यमुना नदी पर नहाने के लिए आए थे, कि तभी उनसे रंजिश रखने वाले दूसरे युवकों का गुट वहां पर पहुंच गया, जिसके बाद नदी में नहाने पहुंचे 11 युवकों ने नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी। जिसके बाद 6 को तो बचा लिया गया लेकिन 5 युवकों की तलाश अब भी जारी है।