Haryana: प्रदेश सरकार करेगी 14 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित, जानें किसको मिलेगा कौन सा पुरस्कार…

हरियाणा सरकार 14 पुलिस अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

साल 2022 में भारत में 73वें गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं, राज्यों में इसको लेकर सुरक्षा इंतजाम भी पुख्ते किए जा रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं हेतु ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले इस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों का भी इससे मनोबल बढ़ेगा।

बता दें कि बीते मंगलवार 18 जनवरी को हरियाणा पुलिस को नई पहचान मिली है, हरियाणा पुलिस को President of India’s Police Colour  से नवाजा गया है, ये रंग पुलिस बल को उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जाता है। 

इस पद से नवाजा जायजा इन अधिकारी को

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकाॅम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं।