Haryana : प्रदेश में कोरोना के 57 हजार 932 सक्रिय मामले, अंबाला और गुरुग्राम में 100 % लोगों ने अब तक वैक्सीन की डोज ली…

vaccine

हरियाणा ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का 104 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। प्रदेश के 22 जिलों में से 14 जिलों ने पहली डोज लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इसमें गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, फरीदाबाद, सिरसा जिले शामिल हैं। जबकि 5 जिले ऐसे हैं, जिन्होंने 90 प्रतिशत से लेकर 99 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है।

वहीं दूसरी डोज लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 2 जिले अंबाला और गुरुग्राम हैं। प्रदेश में दूसरी डोज का 79 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। सरी डोज 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 164 लोगों ने लगवाई है। वहीं पहली डोज करीब 2 करोड़ 22 लाख 67 हजार 866 लोगों को लगाई गई है। 60 साल से ऊपर के 1,02,847 लोगों ने बूस्टर डोज लगवा ली है।