Haryana: कोरोना के बढ़ते मामलो के कारण 11 जिले रेड जोन में शामिल, लागू हुई ये नई पाबंदियां

हरियाणा में 2 हजार 176 नए कोरोना मामले आने के बाद प्रदेश सरकार ने हरियाणा में कई पाबंदिया लागू कर दी है और हरियाणा के 11 जिलों को रेड जोन में शामिल कर दिया है। साथ ही सरकार ने हरियाणा के 11जिलों में नई पाबंदियों को लागू कर दिया है। जिसमें से ग्रुप ए में 6 नए जले शामिल किए गए है जिनमें करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर,रोहतक और झज्जर भी शामिल है।

बता दे इससे पहले गुरुग्राम,फरीदाबाद,अंबाला,पंचकूला,सोनीपत में यह पाबंदिया लागू थी। इन जिलों में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। मामले 2 से 3 गुणा बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने पहले 5 जिलों की तरह इन 6 जिलों को भी ग्रुप ए में शामिल करके इन पर नई पाबंदियां लगा दी हैं।

जाने किन चीज़ो पर लागू है पाबंदियां

हरियाणा में नई पाबंदियों के अंतर्गत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी चीज़ो पर पाबंदी रहेगी।

राज्य में मार्केट शाम 6 बजे तक खुलेंगे। जिनमें दूध और मेडिकल शॉप पर किसी तरह की पाबंदी लागू नहीं होगी।

प्रदेश में सभी सिनेमा हॉल, मॉल स्वीमिंग पूल,स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क रहेंगे बंद।

सभी सरकारी कार्यलय, बार एंड रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे।

सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीन की दोनों डोज न लगवाने वालों के आन-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

ट्रक-ऑटो,रिक्शा, टैक्सी चलाने की अनुमति सिर्फ उन्हीं लोगों को जिन्होनें वैक्सीनेशन करवा रखा होगा।