‘Harry Potter’ फेम राॅबी कोल्ट्रेन का निधन, 72 की उम्र में ली अंतिम सांस

Robbie Coltrane

हैरी पॉटर फिल्मों में ‘हैग्रिड’ का किरदार निभाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में बहन एनी राय, बच्चे स्पेंसर, ऐलिस और मां रोना जेमेल हैं। यह जानकारी रॉबी कोल्ट्रेन की एजेंट बेलिंडा राइट ने दी।

उन्होंने बताया कि रॉबी कोल्ट्रेन का निधन स्कॉटलैंड में फलकिर्क के एक छोटे शहर लारबर्ट के अस्पताल में हुआ। रॉबी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से प्रशंसक शोक में डूब गए है।

आपको बता दें कि रॉबी कोल्ट्रेन का जन्म 30 मार्च, 1950 को स्कॉटलैंड में हुआ था। रॉबी ने पढ़ाई के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने अभियन के लिए लंदन का रुख किया और टीवी शोज से अपना करियर शुरू किया।