Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा कुछ ऐसा

29 दिसंबर 2022 को सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिहं की जयंती मनाई जा रही है। वीर बहादुर और कवि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मोत्सव हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं आपको बताए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता के लिए उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

आपको बताए धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले गुरु गोविंद सिंह जी ने दूसरों के जीवन में प्रकाश लाने और उनका कल्याण करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। गुरू गोबिंद सिंह की जयंती को देश भर में प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी और सिखों को जीवन जीने के लिए पांच ककार केश, कड़ा, कृपाण, कच्छा और कंघा धारण करने के लिए कहा था। हर खालसा सिख को इन पांच ककार का पालन करना जरूरी है। प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय के लोग भजन, कीर्तन, लंगर, अरदास आदि का आयोजन करते हैं। इस खास अवसर पर अपने गुरु को याद कर आप भी रिश्तेदारों और दोस्तों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।