Gujarat Election 2022: गुजरात में BJP सबसे आगे, वोटों की गिनती जारी

गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 156 सीटों पर आगे है और एक पर वह जीत चुकी है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आज चुनावी नतीजे आने वाले है।विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों में रुझानों के अनुसार आगे चल रही है। गुजरात में लगभग 10 बजे तक, चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ने दिखाया कि भाजपा 98 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है और आप 10 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में 37 केंद्रों पर सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई थी। शुरूआती रुझानों से साफ है कि आप बड़े पैमाने पर कांग्रेस के वोटों में सेंध लगा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी आगे चल रहे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया भी आगे चल रहे हैं।