हरियाणा सरकार के 9 साल पूरे होने पर भव्य रैली का आयोजन, मंत्री ने दी जानकारी

हरियाणा सरकार के नौ साल पूरे होने पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने देते हुए कहा कि, पिछले नौ सालों में मनोहर सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व बदलाव किए है। जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की तस्वीर बदली है।

उन्होंने आगे कहा कि, आज योग्यता के आधार पर नौकरी, ऑनलाइन स्थानांतरण नीति, ऑनलाइन सरकारी कामकाज, इन सभी योजनाओं के साथ के साथ हरियाणा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर एक भव्य रैली की जाएगी। ये रैली करनाल में होनी है और इस रैली में पीएम मोदी के भी आने की संभावना है।