“रंगला पंजाब” का भव्य आगाज आज, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे शुभारंभ

"रंगला पंजाब" का भव्य आगाज आज, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे शुभारंभ

पंजाब एक ओर जहां अपने हरियाली के लिए जाना जाता है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब की परंपरा और अप्रतिम संस्कृति से भला कौन अनिभिज्ञ होगा।

यही कारण है कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार किसानों और आम लोगों के जनजीवन को आसान करने में लगी हुई है।

वहीं, पंजाब सरकार सांस्कृतिक उत्थान के लिए कई कदम उठा रही है। इस बीच आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमृतसर में सात दिवसीय रंगला पंजाब समागम का शुभारंभ करेंगे।

रंगला पंजाब समागम में अगले 7 दिनों तक राज्य की जीवंत परम्पराओं, कलाओं और रीति रिवाजों की झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन की तैयारी पर्यटन मंत्रालय लंबे समय से कर रहा है।

इस कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह समागम साहित्य, भोजन पदार्थों, संगीत, जोश और जज़्बे और पंजाब की सेवा भावना’ जैसे विषयों पर केंद्रित है।

मंत्री ने कहा कि रंगला पंजाब इवेंट का उद्देश्य विश्व भर के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मनोरंजन भरपूर प्रदर्शनों का शानदार अनुभव प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि इस समागम के दौरान प्रसिद्ध गायक सुखविन्दर सिंह की शानदार पेशकारी आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा अगर हम 7 दिनों के कार्यक्रमों की बात करें तो आज यानी 23 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस कार्यक्रम का आगाज करेंगे।

24 और 25 फरवरी को पंजाब का नाटक एंड लिटरेचर फेस्टिवल पार्टिशन म्युज़ियम, टाऊन हाल में करवाया जायेगा। इस 2 दिवसीय समागम में लेखकों, कवियों और बुद्धिजीवियों द्वारा पंजाब के इतिहास को दर्शाते साहित्य, रंगमंच और सभ्याचार की विशाल श्रेणी की समीक्षा की जायेगी।

इसके अलावा 24 तारीख को कार्निवल परेड का रास्ता रेड क्रॉस से रणजीत एवेन्यू ग्राउंड की तरफ होगा और 25 तारीख को ट्रिलियम मॉल से रणजीत एवेन्यू ग्राउंड की तरफ होगा।

यह कार्निवल रंग, संगीत और खुशियां बिखेरते हुए पंजाब की विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करेगा। इस सामगान में करीब 150 हैंडीक्राफ्ट की दुकानें लगाई गई है।

जिससे स्थानीय कला को प्रोत्साहन मिलेगा। जैसा की हम जानते हैं कि पंजाब के खाने का स्वाद अमृत समान होता है। ऐसे में इस समागम में हर तरह के पंजाबी और अमृतसरी पकवानों का स्टाल लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार करीब 200 खाने के स्टाल लगाए गए हैं। इसमें स्थानीय पकवानों के अलावा देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मशहूर पकवान मिल रहा है।

इस समागम को सफल बनाने के लिए कई बड़े संगीतकार को भी बुलाया गया है। रूहानी सूफ़ी कव्वालियों से लेकर पैर-थिड़कने वाले भंगड़े तक का संगीतमय आयोजन होने वाला है।

पंजाब अपने सेवा कार्यो के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है। इसलिए इन दिनों के दौरान रोज़मर्रा के एक नेक कार्य किये जाएंगे, जिनमें लंगर, ख़ून दान कैंप, किताबें और कपड़े दान देना, सफ़ाई मुहिम, पंजाब के पुरातन सभ्याचार और आधुनिक कला सम्बन्धी आर्ट वाक आदि शामिल हैं।

इसके साथ ही यह डिजिटल फैस्ट समर पैलेस में मनाया जायेगा। यह पंजाब की विरासत, बहादुरी, सभ्याचार और पकवानों को प्रदर्शित करेगा, जो पंजाब की महिमा उजागर करते हैं।

अंत मे 29 फरवरी को ताल चौक, रणजीत एवेन्यू में प्रसिद्ध गायक सिकंदर सलीम की पेशकारी से शानदार समाप्ति समारोह आयोजन किया जायेगा। इन 7 दिनों में लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए पंजाब सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।