Grammys 2022 में अवॉर्ड जीतने वाली फाल्गुनी शाह को पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतीय-अमेरिकी म्यूजिशियन फाल्गुनी शाह को 64वें ग्रैमी अवार्डस में उनके एल्बम ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बच्चों के संगीत एल्बम के सम्मान से नवाजा गया। न्यूयॉर्क में रहने वाली म्यूजिशियन फाल्गुनी ने पहले ए.आर. रहमान के साथ ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में काम किया है।

उन्होंने मुंबई में प्रसिद्ध सारंगी वादक और गायक उस्ताद सुल्तान खान से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली। फाल्गुनी के ग्रैमी जीतने से सभी भारतीय खुश हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फाल्गुनी शाह को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है- ”ग्रैमी में सर्वश्रेष्ठ बाल संगीत एल्बम का पुरस्कार जीतने पर फाल्गुनी शाह को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”