पंजाब-हरियाणा के CM के साथ गवर्नर Banwarilal Purohit की मीटिंग, भगवंत मान के संगरूर दौरे पर होने के कारण मंत्री Anmol Gagan Maan ने बैठक में लिया हिस्सा…

पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित आज पंजाब CM भगवंत मान और हरियाणा CM मनोहर लाल के साथ मीटिंग करेंगे। बताए इसमें चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में बढ़ रहे ट्रैफिक जाम को खत्म करने पर चर्चा हो सकती है। हालांकि पंजाब के CM भगवंत मान के संगरूर दौरे पर होने के कारण मंत्री अनमोल गगन मान ने बैठक में लिया हिस्सा। वहीं यह मीटिंग यूटी सचिवालय में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक हो सकती है।

आपको बताए चंडीगढ़ पुलिस-प्रशासन को भी सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।