हरियाणा में गुड गवर्नेंस डे पर राज्यस्तरीय समारोह, CM मनोहर लाल ने की कई परियोजनाओं की शुरुवात

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर हरियाणा में गुड गवर्नेंस डे के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जनवरी 2023 से की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अभी तक राज्य में सिर्फ पुलिस कमिश्नरी हैं। अब पानीपत जिले को भी पुलिस कमिश्नरी बनाया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
हरियाणा के युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में आने वाले वर्ष में 2500 पुलिस भर्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां IRB के 2500 पदों पर की जाएंगी। इसकी शुरुआत जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चिरायु योजना के तहत 29 लाख परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस के अन्तर्गत कवर किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में सिर्फ तीन ही पुलिस कमिश्नरी हैं। सरकार ने फैसला किया है कि अब सोनीपत जिले में भी पुलिस कमीशनरी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस का इन्फोर्समेंट विंग भी अलग से बनाया जाएगा। इसके लिए ADGP इन्फोर्समेंट अलग पद बनाया जाएगा।