Go First: ढाई महीने बाद मिली Go First को राहत, DGCA ने दी फ्लाइट उड़ाने की इजाजत

वाडिया समूह की एयरलाइंस गो फर्स्ट (Go First) एक बार फिर आसमान में उड़ान भरती दिखाई दे सकती है। बताए आपको वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) को बड़ी राहत मिली है। आपको बताए विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने Go First एयरलाइन को फिर से विमान का परिचालन करने की परमिशन दे दी है। हालांकि, इसके लिए गो फर्स्ट पर कुछ शर्तें लगाई गई हैं।

DGCA ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ शर्तों के अधीन 15 विमानों और 114 दैनिक उड़ानों के साथ परिचालन फिर से शुरू करने की गो फर्स्ट की योजना को मंजूरी दे दी है।