पटना राँची के लिए तोहफा, रांची और पटना के बीच दौड़ेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस

झारखंड की जनता के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। बता दें रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के जल्द दौड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। आपको बताए इस वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 10-20 जून के बीच कभी भी हो सकता है।

नए रूट के तैयार हो जाने से रांची से बरकाकाना तक का घुमावदार सफर खत्म हो जाएगा, मतलब 63 किमी लंबी नई रेल लाइन तैयार होने से रांची से बरकाकाना तक की दूरी 46 किमी हो जाएगी।