कर्पूरी ठाकुर समेत चार विभूतियों को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में हुआ समारोह

कर्पूरी ठाकुर समेत चार विभूतियों को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में हुआ समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज चार विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि विशेषज्ञ डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।

वहीं, भाजपा के संस्थापक लाल कृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य कारणों के वजह से राष्ट्रपति कल उनके आवास पर जाकर भारत रत्न प्रदान करेंगी।

बता दें, केंद्र सरकार के द्वारा इस वर्ष कुल पांच विभूतियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था। जिसमें मात्र लाल कृष्ण आडवाणी ही जीवित हैं।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य लोग मौजूद रहें। गौरतलब है कि, भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

यह सम्मान असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्‍यता देने के लिए दिया जाता है। यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है।