पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, घर से शमशान तक ट्रैक्टर से निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव ‘बादल’ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार गांव के ही खेत में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को उनके घर से खेत तक ट्रैक्टर से ले जाया जाएगा। आपको बता दें कि जिस ट्रैक्टर से उनके पार्थिव शरीर को खेत तक ले जाया जाएगा उस ट्रैक्टर को पूरी तरह से फूलों से सजाया गया है साथ ही उस ट्रैक्टर पर ‘फख्र ए कौम’ भी लिखा गया है। इसी ट्रैक्टर से गांव में उनकी अंतिम यात्रा भी निकाली जाएगी।

प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा जाएगा। उनके घर पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। बता दें कि जिस खेत में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है वहां टेंट लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही लोगों के लिए खाने का भी प्रबंध किया गया है।