हरियाणा-पंजाब में कई जगह छाए रहेंगें कोहरे के बादल, तो कहीं बारिश का लगाया जा रहा है अनुमान, जानिए आज के मौसम का हाल

हरियाणा-पंजाब में कई जगह छाए रहेंगें कोहरे के बादल, तो कहीं बारिश का लगाया जा रहा है अनुमान, जानिए आज के मौसम का हाल

उत्तर भारत में अब मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, दिल्ली समेत उत्तर भारत में अब सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहता है।

हालांकि दिन के समय धुप के कारण मौसम थोड़ा गर्म रहता है। आज हरियाणा और पंजाब के कईं इलाकों में मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है, तो कुछ जगह बारिश का भी अनुमान है।

पूरे देश में हुई मौसमी हलचल

7 नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने की उम्मीद है। जिसके कारण पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में मौसमी हलचल हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा आज हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली के हालात खराब

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार सुबह भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलने के मामले बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा और पंजाब के कईं क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक गम्भीत श्रेणी में बना हुआ है। जो लोगों के स्वास्थय के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। आज भी हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी सुधार की उम्मीद नहीं है। यह गंभीर श्रेणी में ही रहेगा |