हरियाणा के इन 3 जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, NDRF-SDRF की टीमों को किया गया तैनात

हरियाणा के 16 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर और अधिक बढ़ने की भी संभावना है। इससे यमुनानगर,करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है।

बता दें कि, हरियाणा में बाढ़ से अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत 7 लोग घायल और 2 लापता है जबकि 2100 पशुओं की मौत हो चुकी है। वहीं, 461 गांव इस समय बाढ़ ग्रस्त है जिनमे अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद और सिरसा जिले के गांव शामिल है।