फिरोजपुर: MLA Ranbir Singh Bhullar ने शुरू करवाई धान की खरीद, मंडियों में किए गए पुख्ता इंतजाम

फिरोजपुर में विधायक रणवीर सिंह भुल्लर ने धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई, इस मौके पर विधायक रणवीर सिंह भुल्लर ने कहा कि धान की खरीद को लेकर मंडियों में सारे प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं साथ ही मंडियों में किसानों को किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है, किसानों को किसी की कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। साथ ही विधायक रणवीर सिंह ने कहा कि मंडी के अधिकारियों को भी धान खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।