Fauja Singh Resigned: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, निजी कारणों का हवाला देते हुए सरारी ने सीएम भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। बता दें फौजा सिंह सरारी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है. साथ ही कहा कि मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।

बताए आपको कि,पंजाब सरकार में जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था तब फौजा सिंह सरारी को कैबिनेट में जगह दी गई थी। फौजा सिंह सरारी को खाद्य और बागबानी मंत्री बनाया गया था।सरारी पंजाब के गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।