2 महीने के भीतर अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति करें सुनिश्चित, पंजाब सीएस ने अधिकारियों को दिया निर्देश

2 महीने के भीतर अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति करें सुनिश्चित, पंजाब सीएस ने अधिकारियों को दिया निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी विभाग 2 महीने के भीतर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और उपायुक्तों को लिखे पत्र में कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की बकाया प्रोन्नति निर्धारित नियमों और निर्देशों का पालन करते हुए दो महीने के भीतर की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।