10 साल का बच्चा रेहड़ी लगाने को क्यों मजबूर? ‘पिता को खो दिया, मां चली गई पंजाब

10 साल का बच्चा रेहड़ी लगाने को क्यों मजबूर? 'पिता को खो दिया, मां चली गई पंजाब

बुलंद इरादे के साथ अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो उम्र का कोई पड़ाव मायने नहीं रखता। ऐसा ही जोश, जज्बा और जुनून दिखा महज 10 साल जसप्रीत में।

इन दिनों सोशल मीडिया पर ठेले पर रोल बनाते हुए जसप्रीत का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने अपने पिता को खो दिया है और उसकी मां ने भी उसे छोड़ दिया है।

ऐसे में बच्चे ने अपने और अपनी 14 साल की बहन के खर्चे के लिए दिल्ली के तिलक नगर में रोल स्टॉल लगाने लगा। कहते हैं न जब बात अपनों की हो, तो लोग कुछ भी कर जाते हैं।

जसप्रीत की कहानी जब सोशल मीडिया पर आई तो बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा का भी दिल पिघल गया। उन्होंने जसप्रीत का विडियो शेयर किया, जिसमें उसे चिकन और एग रोल बनाते देखा जा सकता है।

महिंद्रा ने विडियो के कैप्शन में लिखा कि अगर किसी के पास बच्चे का कॉन्टैक्ट नंबर हो तो साझा करें। हमारी महिंद्रा फाउंडेशन टीम पता लगाएगी कि उसका पढ़ाई में सपोर्ट कर सकते हैं। तो वहीं कई और एनजी और लोग भी मदद के लिये आगे आए हैं।

वीडियो में जसप्रीत को तवे पर तेजी से अंडे मिलाते और अपने नन्हे हाथों से तरह-तरह के रोल बनाते देखा जा सकता है। जसप्रीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह सुबह स्कूल में जाकर पढ़ाई करता है, दोपहर में ट्यूशन और फिर शाम में अपनी दुकान चलाता है।

वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर में उसकी रेहड़ी रात 11 बजे तक चलती है। जसप्रीत तिलक विहार के सर्वोदय बाल विद्यालय स्कूल में छठी का स्टूडेंट है। बहन 14 साल की है जिसका नाम कारणप्रीत है और आठवीं में पढ़ती है।

पिता की मौत के बाद मां पंजाब अपने गांव चली गई और उसके बाद से संपर्क में नहीं आई। जसप्रीत और उसकी बहन फिलहाल अपनी बुआ के पास रहते हैं।

मगर, जसप्रीत कहता है कि पापा के जाने के बाद बहन की सारी जिम्मेदारी मेरे ऊपर ही है। जसप्रीत की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

तो वहीं फिल्म स्टार सोनू सूद ने भी जसप्रीत के कहानी को ट्वीट किया है। दोनों ने उसकी पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाने का ऑफर भी दिया है।