Election 2022 : Ek Mauka Kejriwal Ko कैंपेन की शुरुआत, Arvind Kejriwal ने की लोगों से ये अपील…

पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केजरीवाल ने “एक मौका केजरीवाल नू” अभियान लॉंच किया, इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील भी की। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से कहा कि वह वीडियो बना कर दूसरे राज्यों के लोगों को बताएं कि दिल्ली में केजरीवाल के होने से क्या क्या फायदे और क्य क्या बदलाव हुए हैं।

इसी के साथ केजरीवाल ने कहा कि जिन राज्यों में मौका मिलेगा वहां काम करके दिखाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि इस कैंपेन में दिल्ली के लोग दूसरे राज्यों के लोगों को बताएंगे की आम आदमी पार्टी के कौन से काम पसंद आए, केजरीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 4 राज्यों में चुनाव लड़ेगी, इसीलिए दिल्ली के लोग चुनावी राज्य में किसी को भी जानते हैं तो वह उन्हें अपना वीडियो बनाकर उनको वॉट्सहएप भी करें…