ED Raid: भूपिंदर हनी की गिरफ्तारी पर BJP प्रवक्ता अनिल सरीन का बयान, “इसे सियासी रंग देना और चुनावों से जोड़ना बिल्कुल गलत”…

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर हनी के घर पर ED ने रेड मारी और रेड के दौरान ED ने 10 करोड़ रुपए कैश और 12 लाख की रोलैक्स घड़ी, और ईक्कीस लाख का सोना बरामद किया है।

वहीं इस मामले पर पंजाब बीजेपी के प्रवक्ता अनिल सरीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अनिल सरीन ने कहा कि भूपिंदर हनी की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया है। इस लिए ED  की इस कार्रवाई को सियासी रंजिश बताना और चुनावों से जोड़ना बिल्कुल गलत हैं।

जानें क्या है पूरा मामला…

बता दें कि पंजाब में चुनाव से पहले अवैध खनन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जालंधर से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार भूपिंदर हनी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं ED  ने भूपिंदर हनी को पूछताछ के लिए जालंधर ऑफिस में बुलाया था। जहां उससे करीब सात से आठ घंटे पूछताछ की गई। लेकिन लंबी पूछताछ के बाद भी ED हनी के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई और भूपिंदर हनी को ED ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब एक बजे हनी को मेडिकल जांच के लिए जालंधर अस्पताल ले जाया गया। अब ईडी भूपिंदर हनी को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। भूपिंदर हनी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि ED ने अठारह जनवरी को भूपिंदर हनी और उसके साथियों के ठिकानों पर मोहाली और लुधियाना में रेड की थी। इस दौरान दस करोड़ कैश, बारह लाख की रोलैक्स घड़ी, ईक्कीस लाख का सोना बरामद किया गया था।