उत्तराखंड में बारह घंटे में दूसरी बार हिली धरती, पिथौरागढ़ में आज सुबह फिर आया इतनी तीव्रता का भूकंप

earthquake

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बारह घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में हैं। फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6.27 मिनट पर सीमांत पिथौरागढ़ में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसका केन्द्र भी नेपाल सीमा के आसपास माना जा रहा। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही और गहराई पांच किमी नीचे थी।

वहीं, बारह घंटे के अंदर दूसरी बार आए झटके से लोगों में दहशत है। इससे पहले मंगलवार देर रात को भी पूरे उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 रही। देर रात को भूकंप के झटके 1.57 मिनट पर महसूस किए गए।