Earthquake: म्यांमार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई तीव्रता

म्यांमार में आज सुबह-सुबह भूकंप आया है। म्यांमार के बर्मा में आज सुबह करीब 3.52 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग सहम गए और घरों से बाहर निकलते दिखे। भूकंप की गहराई जमीन से 140 किमी नीचे थी।

इस भूकंप में अब तक किसी के आहत होने की खबर नहीं है। भारत के दक्षिण में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आए भूकंप से पहले पिछले शुक्रवार सुबह ही नॉर्थ ईस्ट के राज्य मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

मणिपुर के मोइरांग से 100 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में शुक्रवार सुबह 10.02 बजे भूकंप के तेज झटके आए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही।