Drug Case: श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को बेंगलुरू पुलिस ने हिरासत में लिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक ड्रग्स के केस सामने आ रहे हैं। ड्रग्स मामले में आए दिन किसी ना किसी सितारे का नाम शामिल हो ही जाता है। इसी बीच एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को बेंगलुरू पुलिस ने हिरासत में लिया है।

खबरों की मानें तो एक पार्टी के दौरान सिद्धांत पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे है। पूरे मामले की अगर बात करें तो बेंगलुरू पुलिस ने एमजी रोड स्थित एक होटल में रेड मारी थी। इस पार्टी में शामिल सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि ड्रग्स के सेवन में सिद्धांत कपूर समेत 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित एक होटेल में थे, जहां पर पार्टी चली थी। जैसे ही जानकारी मिली तो पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई और छापेमारी की।

बता दें सिद्धांत कपूर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई हैं। सिद्धांत ने भी कई फिल्मों में अपना हाथ आजमा चुके हैं। हांलाकि फिल्म इंडस्ट्री में सिद्धांत खास पहचान नहीं बना पाए हैं।