क्या आप जानते हैं इस शहर में पुलिस गश्त के लिए भैंसों की सवारी करती है?

क्या आप जानते हैं इस शहर में पुलिस गश्त के लिए भैंसों की सवारी करती है?

आमतौर आपने पुलिसकर्मियों को पेट्रोलिंग करते गाड़ियों का इस्तेमाल करते देखा होगा। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पुलिस अनोखे अंदाज में गश्त करती है।

ब्राजील के माराजो द्वीप में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए घोड़े या वाहनों का इस्तेमाल नहीं करती। बल्कि एशियाई भैंसों के ऊपर गश्त करती है। ताकि कीचड़ और पानी में भागने और छिपने वाले अपराधियों को पकड़ सकें।

इस काम के लिए इन भैंसों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। एशियाई भैंस, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती है। लेकिन अब इन भैंसों का नया ठिकाना है मराजो द्वी।

भैंस पर चढ़कर पुलिस सड़क से लेकर खेतों और पानी में उतरती है। जिन जगहों पर वाहन नहीं पहुंचते वहां ये भैंस आसानी से पहुंच जाती हैं। इस द्वीप तक इन भैंसों के पहुंचने की कहानी क्या है, ये तो रहस्य है।

लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये भैंसें किसी टूटे हुए जहाज के साथ यहां पहुंचीं। मराजो द्वीप पर कुल इंसानों की संख्या 4.40 लाख है। लेकिन इन भैंसों की संख्या करीब 5 लाख है।

यानी इस द्वीप पर इंसान से ज्यादा एशियन वाटर बफैलो हैं। इन भैंसों की इस इलाके में बड़ी इज्जत है। किसानों की मदद करती हैं। भैंसों की रेस होती है।