Diwali Special: देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट

वाराणसी में देव दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है वाराणसी के 84 घाटों को देव दीपावली के लिए सजाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यक्रम भी देव दीपावली को देखते हुए किए गए हैं।

इस बार देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाट उस पार आतिशबाजी की जाएगी तो वही काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही इस बार वाराणसी के 84 घाटों पर 11 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा । जिसकी तैयारी प्रशासन की तरफ से की गई है।

गौरतलब है कि वाराणसी में देव दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है इस बार देव दीपावली 27 नवंबर को मनाई जाएगी जिसमें सुबह श्रद्धालुओं की तरफ से गंगा स्नान किया जाएगा और शाम में देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

मान्यता है कि जब भगवान शिव ने त्रिपुरा नामक असुर का वध किया था तो देवताओं की तरफ से दीये जलाए गए थे जिसके बाद से ही देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।