Diwali 2022 : देशभर में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली का त्योहार

diwali2022

अंधेरे पर उजाले की जीत का और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दीयों का त्योहार दीपावली का पर्व पूरे देश में सोमवार को पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।

दीपावली के मौके पर इस बार अधिकतर लोगों ने हरित पटाखों को प्राथमिकता दी जिसे बच्चों ने फोड़े। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दिवाली की बधाई दी और मिठाइयों का अदान-प्रदान कर एक दूसरे की समृद्धि और विकास की कामना की।

इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगे दीयों और बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया भी है। दीपावली खुशी, समृद्धि और साफ-सफाई का त्योहार है, ऐसे में जब बात सजावट की हो तो फूलों से सुन्दर कुछ नहीं होता। दीपावली में मां लक्ष्मी के पूजन में विशेष तौर पर गेंदे के फूल और कमल के फूल का बड़ा महत्व है।