Diwali 2022: अयोध्या जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राम लला के करेंगे दर्शन और सरयू नदी के घाट पर आरती में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे। रामलला के दर्शन करेंगे और राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करेंगे।

पीएम मोदी शाम साढ़े 6 बजे सरयूजी के नए घाट पर आरती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 6.40 बजे रामजी की पैड़ी पर दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। वह साढ़े 7 बजे ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी देखेंगे।

इस साल दिवाली पर अयोध्या में 17 लाख मिट्टी के दीपक जलेंगे। बीते साल यहां 9 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए थे। वहीं साल 2020 में यहां 5.84 लाख दीपक जलाए गए थे।

दिवाली वाले दिन यानी 24 अक्टूबर को हर साल की तरह पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी पिछले 8 साल से जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।